ठेका मजदूरों का प्रदर्शन: जमशेदपुर में टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन गेट पर हंगामा

Share

पूर्वी सिंहभूम। शहर के बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन गेट पर मंगलवार को ठेका मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार बदलने के बाद करीब 35 से 40 मजदूरों को अचानक काम से हटा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है। ये सभी मजदूर बर्मामाइंस के मुखी बस्ती के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वर्षों से ट्यूब डिवीजन में ठेका मजदूर के रूप में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नौकरी वापस देने की मांग की। आंदोलन में केंद्रीय मुखी समाज के सचिव एवं पूर्व मुखिया महेश मुखी ने भी हिस्सा लिया और मजदूरों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उन्हें उनके उचित लाभ तथा कार्य परिस्थितियों से वंचित किया जा रहा है। महेश मुखी ने कहा कि मुखी समाज अपने लोगों के साथ हो रहे किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा और मजदूरों के हक की लड़ाई जारी रखेगा।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता रामबाबू तिवारी भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों से बातचीत की। फिलहाल आंदोलन समाप्त कराने के लिए कंपनी प्रबंधन, मजदूरों और समाज के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही है। मजदूरों की मांग है कि हटाए गए सभी श्रमिकों को जल्द से जल्द काम पर वापस लिया जाए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031