Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अफवाह से मची अफरा-तफरी: पूर्वी चंपारण में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली क्षेत्र में गैस खत्म होने की अफवाह पर एजेंसी की ओर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते हीं देखते गैस सिलिंडर की लंबी लाइन लग गई। सभी लोग जल्दी गैस लेने में जुटे थे जिससे अफरातफरी कि स्थिति बनी रही।

हालांकि गैस एजेंसी के प्रोपराइटर बिनोद गुप्ता ने बताया कि भरपूर मात्रा में गैस उपलब्ध है। किसी को घबड़ाने और परेशान होने की आवश्यकता नही है, लोग धैर्य रखें, पहले की तरह उनके घर-घर गैस पहुंचाया जायेगा। गैस लेने आये रामगढ़वा और सुगौली ब्लॉक क्षेत्र के कई लोगों ने बताया कि लोगों में चर्चा है कि गैस खत्म होने वाला है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गैस की गाड़ी भी क्षेत्र में नही जा रही है इसलिए गोदाम पर गैस लेने के लिए आना पड़ा। वहीं गोदाम पर काम कर रहे सुभाष कुमार और छोटू कुमार ने बताया कि गोदाम में गैस सिलिंडर भरा हुआ है। लोग अफवाह सुन कर गोदाम पर हीं गैस लेने आ जा रहे हैं, जिसके कारण भीड़ लग जा रही है। हमलोग गैस की गाड़ी लेकर गांव तक नही जा पा रहे है।

गैस आपूर्ति कर रहे एजेंसी के प्रोपराइटर सहित सभी कर्मियों ने बताया कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, गैस की फिलहाल कोई कमी नही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930