Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टाटा–बक्सर–टाटा होली स्पेशल ट्रेन चलेगी, पांच–पांच ट्रिप में मिलेगी राहत

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। होली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टाटानगर से बक्सर के बीच होली स्पेशल टीओडी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 08183/08184 टाटा–बक्सर–टाटा होली स्पेशल टीओडी के रूप में संचालित की जाएगी और कुल पांच–पांच फेरे लगाएगी।

ट्रेन संख्या 08183 टाटा–बक्सर होली स्पेशल 3 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को टाटानगर से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 08184 बक्सर–टाटा होली स्पेशल 4 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को बक्सर से प्रस्थान करेगी। दोनों दिशाओं में पांच–पांच ट्रिप निर्धारित किए गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निर्धारित समय के अनुसार 08183 टाटा–बक्सर होली स्पेशल शाम 17:10 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेड़ा, चंद्रपुरा, धनबाद, पाथरडीह, चिरकुंडा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना जंक्शन, दानापुर और आरा होते हुए अगले दिन सुबह 08:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।

वापसी में 08184 बक्सर–टाटा होली स्पेशल दोपहर 12:00 बजे बक्सर से खुलेगी और आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया और चांडिल होते हुए अगले दिन सुबह 04:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शुक्रवार को रेलवे अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व के दौरान झारखंड और बिहार के बीच यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा यात्रियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय सारिणी की जानकारी लेकर अग्रिम आरक्षण कराएं और यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031