झारखंड शराब घोटाले में नवीन केडिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

Share

रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख आरोपित नवीन केडिया को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि एसीबी ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपितों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। केडिया की गिरफ्तारी गोवा से हुई है। एजेंसी उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी कर रही है। रांची लाने के बाद एसीबी उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर पूछताछ भी करेगी।

नवीन केडिया को एसीबी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन वह एसीबी के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। शराब घोटाले में आरोपित बनाए जाने के बाद उसने एसीबी कोर्ट से अग्रिम जमानत भी मांगी थी। वहां भी उसे राहत नहीं मिली और कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से वह एसीबी की नजरों में फरार चल रहा था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031