झारखंड राज्यसभा चुनाव: भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर, रिटर्निंग अफसर ने दी हरी झंडी

Share

रांची: झारखंड की राजनीति में पिछले दो दिनों से जारी नामांकन विवाद पर चुनाव अधिकारियों ने अंतिम फैसला सुना दिया है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का नामांकन मंजूर कर लिया गया है।

नाम को लेकर था विवाद

दरअसल, नामांकन के दौरान उनके नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई थी। कहीं नाम “परिमल नाथवानी” तो कहीं “थानवानी परिमल” दर्ज होने के कारण रिटर्निंग अफसर ने उनका नामांकन होल्ड पर रख दिया था।

कांग्रेस ने जताई थी आपत्ति

इस मामले में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद दो दिनों तक नामांकन को लेकर विवाद चलता रहा और जांच की प्रक्रिया जारी रही।

दो दिनों बाद मिला क्लियरेंस

विवाद और जांच के बाद अंततः रिटर्निंग अफसर ने परिमल नाथवानी के नामांकन को मंजूरी दे दी। इससे राज्यसभा चुनाव की सियासी तस्वीर और दिलचस्प हो गई है।

दो सीटों पर तीन उम्मीदवार

गौरतलब है कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटें खाली हैं, जबकि चुनावी मैदान में तीन उम्मीदवार हैं।

  • निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी (भाजपा समर्थित)
  • झामुमो के बैद्यनाथ राम
  • कांग्रेस के प्रणव झा

ऐसे में अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है और राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930