झांसी में बेहतर रेल कनेक्टिविटी को लेकर सांसद अनुराग शर्मा ने रेलमंत्री से की मुलाकात

Share

झांसी। झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ महानगर के सुगम यातायात को लेकर सांसद अनुराग शर्मा ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद ने संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

चर्चा के दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने झांसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हंसारी रोड पर फोर-लेन रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने रेलमंत्री को अवगत कराया कि हंसारी क्षेत्र में जाम की समस्या से जनता को काफी कठिनाई होती है, अतः इस प्रोजेक्ट की जल्द वित्तीय स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू करना नितांत आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने ललितपुर की रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से वहां ‘कोच वाशिंग पिट लाइन’ की स्थापना की मांग की ताकि ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव स्थानीय स्तर पर बेहतर ढंग से हो सके।

क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को देखते हुए सांसद ने विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर महत्वपूर्ण लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव के विषय में भी रेलमंत्री से सार्थक वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है और वह जनता की सुख-सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुरैना लोकसभा के सांसद शिव मंगल सिंह तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेलमंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031