जमशेदपुर में भारी बारिश का असर: ट्रेन सेवाएं ठप, टाटानगर से कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले गए मार्ग

Share

रेलवे ट्रैक पर जलभराव, यात्रियों को भारी परेशानी

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में लगातार हो रही भारी बारिश ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल एरिया में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।

गुरुवार तड़के 3:15 और 4:20 बजे टाटानगर से खड़गपुर के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात 11:00 बजे खड़गपुर से रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन भी 4:00 बजे सुबह टाटानगर पहुंची, जिसमें भारी देरी दर्ज की गई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन के आउटर इलाके में ट्रैक पर जलभराव के कारण ट्रेनों को स्टेशन तक पहुंचने में 6 से 7 घंटे तक का समय लग रहा है।

मार्ग परिवर्तन की प्रमुख ट्रेनें:

  • संभलेश्वरी एक्सप्रेस को टाटानगर स्टेशन पर रोके बिना पुरुलिया होकर हावड़ा भेजा गया।
  • मुंबई–हावड़ा मेल को भी सीनी व पुरुलिया होकर डायवर्ट किया गया है।
  • मुंबई–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस अब टाटानगर नहीं आएगी।
  • आरा–दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट बदलकर अब यह कांड्रा स्टेशन से रवाना होगी। यात्रियों को टाटानगर से कांड्रा तक बस सेवा उपलब्ध कराई गई है।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील कर रहा है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें। भारी बारिश से स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है और ट्रैक पर जलभराव कम होने तक अस्थायी रूप से यह व्यवस्था लागू रहेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728