जमशेदपुर में 27 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

Share

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हुए 27 वर्षीय युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 12 फरवरी 2026 की है, जब महुलडीया गांव के उलीहातु टोला में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान टोन्टो थाना निवासी जोगना हेम्ब्रम (27 ) के रूप में हुई। थी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक के भाई प्रधान हेम्ब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना में 13 फरवरी को मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में बड़ा महुलडीया निवासी सुरेश सिंकु (20 ) को नामजद आरोपित बनाया गया और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मु के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा की सहायता से साक्ष्य जुटाए गए और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। लगातार दबिश के बाद 13 फरवरी 2026 को पुलिस ने आरोपपित सुरेश सिंकु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिससे हत्या के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ सकी हैं। फिलहाल आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी टिन्कु कुमार दास, अभिमन्यु कुमार, विश्वनाथ हेम्ब्रम, अभय कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031