Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर: डिमना लेक के पास रिसॉर्ट में अनैतिक गतिविधियों का खुलासा, पुलिस हिरासत में तीन जोड़े, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम, 10 मई । पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक से सटे बोंटा पंचायत के गेरूआ गांव स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने कथित अनैतिक गतिविधियों के विरोध में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रिसॉर्ट परिसर में घुसकर कई कमरों की तलाशी ली और आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद तीन जोड़ों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एक अन्य जोड़ा मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

छह महीने से चल रही थीं कथित अनैतिक गतिविधियां

ग्रामीणों का आरोप है कि डिमना लेक के समीप स्थित “लेक व्यू रिसॉर्ट” में पिछले करीब छह महीनों से कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार बाहरी क्षेत्रों से युवक-युवतियां यहां पहुंचते थे और रिसॉर्ट की आड़ में गलत कार्य किए जाते थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

ग्रामीणों ने की रिसॉर्ट की तलाशी

रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण रिसॉर्ट पहुंचे और कमरों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान तीन अलग-अलग कमरों से तीन जोड़ों को पकड़ा गया, जबकि एक अन्य भवन में मौजूद एक जोड़ा पीछे के रास्ते से भागने में सफल रहा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ग्रामीणों ने रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरी को भी पकड़ लिया और उस पर आक्रोश जताया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मैनेजर को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पुलिस ने पकड़े गए तीनों जोड़ों को हिरासत में लेकर थाना ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण रिसॉर्ट मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक रिसॉर्ट मालिक मौके पर नहीं पहुंचेंगे, तब तक वे किसी को जाने नहीं देंगे।

रिसॉर्ट मालिक पर भी उठे सवाल

पूछताछ के दौरान मैनेजर संतोष गिरी ने बताया कि रिसॉर्ट धनबाद निवासी विनोद सिंह का है। उसने यह भी कहा कि एक ही चहारदीवारी के भीतर एक ओर पतंजलि चिकित्सा केंद्र संचालित होता है, जबकि दूसरी ओर रिसॉर्ट चलता है।

ग्रामीणों ने रिसॉर्ट को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग भी उठाई है।

पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीणों का आरोप है कि रिसॉर्ट में शहर के विभिन्न इलाकों से लोग पहुंचते थे और यहां लंबे समय से कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस द्वारा कमरों की तलाशी लेने पर कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में ग्रामीण रिसॉर्ट के बाहर जुटे रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930