जन सुराज में शामिल हुए 50 से अधिक एमएसयू सदस्य, प्रशांत किशोर और मनोज भारती ने किया स्वागत

Share

पटना। पटना स्थित शेखपुरा हाउस में रविवार को जन सुराज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर पार्टी ने मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के 50 से अधिक सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करवाई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता मनीष कश्यप और पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

एमएसयू के फाउंडर नेशनल प्रेसिडेंट अनूप मैथिल और नेशनल प्रेसिडेंट आदित्य मोहन ने अपनी टीम के साथ जन सुराज में शामिल होकर पार्टी के दायित्वों को संभाला। अनूप मैथिल ने कहा कि वे पार्टी के माध्यम से सरकार के खिलाफ लगातार आवाज उठाएंगे और बिहार में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था व पलायन जैसे मुद्दों पर सक्रिय रहेंगे। उन्होंने प्रशांत किशोर को अपना मार्गदर्शक मानते हुए कहा कि उनकी टीम जन सुराज के विजन के अनुसार जनता के मुद्दों को आगे बढ़ाएगी।

आदित्य मोहन ने कहा कि अगले पांच साल तक पार्टी के सदस्य गांव-गांव जाकर जन सुराज के मुद्दों को लोगों तक पहुंचाएंगे और संगठन को हर स्तर पर मजबूत करेंगे।

प्रशांत किशोर ने एमएसयू के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव के बाद पार्टी ने जो घोषणाएं की थीं, उनका पालन किया जाएगा। उन्होंने पेंशन, रोजगार और विकास संबंधी मुद्दों पर सरकार को याद दिलाने की बात कही और बताया कि 1 जून से पार्टी गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों की मदद करेगी और रोजगार संबंधी वादों को पूरा करवाएगी।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए अन्य सदस्य थे: आईएचओ के फाउंडर अंशु मिश्रा, फॉर्मल नेशनल सेक्रेटरी मनीष पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरू मिश्रा, दिल्ली स्टेट प्रेसिडेंट चंद्रजीत झा, गुड़गांव प्रेसिडेंट मनीष वत्स, प्रदेश प्रवक्ता मोहित झा, पूर्णिया प्रमंडल से संजीव, अनुमंडल प्रभारी सौरभ कुमार मिश्रा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव सहित 50 से अधिक एमएसयू सदस्य।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930