Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

देशभक्ति के रंग में रंगा अररिया, एसएसबी की परेड और झांकी ने मोहा मन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया। गणतंत्र दिवस के पूर्व एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से रवियर को परेड और आकर्षक झांकियां निकाली गई।एसएसबी के साथ जोगबनी जेनिथ स्कूल के बच्चों ने परेड और झांकी में भाग लिया।परेड जोगबनी स्थित भारत नेपाल बॉर्डर से जोगबनी थाना तक निकाली गई, जिसमें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

स्कूली बच्चों ने एसएसबी जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर कदमताल किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीन विशाल ट्रेलरों में भारत में निर्मित अग्नि–5 मिसाइल एवं स्वदेशी फाइटर बॉम्बर विमान तेजस का प्रभावशाली प्रदर्शन रहा, जिसने आत्मनिर्भर भारत की ताकत और वैज्ञानिक प्रगति को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स से संबंधित प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता और भविष्य की तकनीक के प्रति उनकी समझ को उजागर किया।तीसरे ट्रेलर में बच्चो के द्वारा प्रस्तुत कारगिल युद्ध की याद में किए नृत्य ने सभी दर्शकों के साथ साथ एसएसबी के जवानों की आंखों को नम कर दिया।इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चो के द्वारा लीजियम और डंबल नृत्य भी लोगों को ताली बजाने पर मजबूर किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मौके पर एसएसबी के कमांडेंट शाश्वत कुमार, नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, विद्यालय की प्रिंसिपल कविता खान, निदेशक खुर्शीद खान सहित सैकड़ों गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और गर्व के साथ परेड और झांकियों का आनंद लिया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031