जदयू ने भाजपा से मांगी मानगो मेयर सीट, गठबंधन राजनीति तेज

Share

पूर्वी सिंहभूम। जनता दल (यूनाइटेड) ने मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर पद पर अपना दावा किया है।

जदयू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से यह आग्रह किया है कि एनडीए के घटक दल के रूप में यह सीट जदयू के लिए छोड़ी जाए, ताकि पार्टी अपने सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतार सके।

जदयू का कहना है कि उसके पास मानगो मेयर पद के लिए एक से अधिक मजबूत दावेदार मौजूद हैं, जिनके आधार पर एनडीए की जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

रविवार को जनता दल (यूनाइटेड), जमशेदपुर महानगर के प्रमुख नेताओं ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की और इस संबंध में विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात करने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू तथा युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह शामिल थे।

बैठक में जदयू नेताओं ने स्पष्ट रूप से मांग रखी कि मानगो नगर निगम के मेयर पद की सीट जनता दल (यूनाइटेड) को दी जाए।

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि एनडीए की ओर से मेयर पद के लिए एक ही उम्मीदवार मैदान में उतरे, जो संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक आधार, जनसमर्थन और कार्यकर्ता बल के साथ चुनाव लड़े। जदयू नेताओं ने कहा कि यदि एनडीए एकजुट होकर सशक्त प्रत्याशी उतारता है तो जीत सुनिश्चित की जा सकती है।

विधायक सरयू राय ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से इस विषय को लेकर बातचीत हुई है और इस पर भाजपा नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श जारी है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जदयू कार्यकर्ताओं की भावना और मांग को भाजपा नेतृत्व के समक्ष मजबूती से रखेंगे तथा इस मुद्दे पर आदित्य साहू से पुनः चर्चा करेंगे।

बैठक में शामिल नेताओं ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जदयू की संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और जनाधार को ध्यान में रखते हुए मानगो मेयर सीट को लेकर न्यायोचित और सम्मानजनक निर्णय लेगा।

इस दौरान नेताओं ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी को ढाल बनाकर निर्लज्जता पूर्वक मानगो नगर निगम का मेयर चुनाव लड़ रहे हैं तथा मेयर पति बनने की कोशिश कर रहे हैं।

नेताओं ने कहा कि मंत्री रहते हुए उनके भ्रष्टाचार और भ्रष्ट आचरण से जनता भली-भांति परिचित है।

मानगो की जनता ऐसे उम्मीदवार को सबक सिखाए, इसके लिए एनडीए को एकजुट होकर एक मजबूत और ईमानदार प्रत्याशी मैदान में उतारना जरूरी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930