Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘जंगलराज वाली टोली का रिपोर्ट कार्ड जीरो…’, अररिया की रैली में पीएम मोदी का महागठबंधन पर तीखा हमला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अररिया के फारबिसगंज में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा और एनडीए सरकार के विकास मॉडल पर भरोसा जताने की अपील की।

पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत मैथिली भाषा में करते हुए कहा, “मैं यहां नेता बनकर नहीं, आपके परिवार का सदस्य बनकर आया हूं।” इस पर भीड़ में जोरदार उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में लोगों का जोश और सोशल मीडिया पर दिख रही लंबी कतारें इस बात का संकेत हैं कि बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने के मूड में है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रधानमंत्री ने कहा, “आपकी भीड़ ही चुनाव का नतीजा बता रही है। इतना बड़ा पंडाल और बाहर तक लोगों की मौजूदगी साफ संकेत देती है कि जनता क्या चाहती है।”

पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, “जंगलराज वाली टोली का रिपोर्ट कार्ड जीरो है। आरजेडी के नेताओं ने बिहार की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर दिया।” उन्होंने दावा किया कि 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में तेजी आई। मोदी ने बताया कि पटना में IIT और AIIMS, बोधगया में IIM, भागलपुर में IIT और चार सेंट्रल यूनिवर्सिटीज़ की स्थापना एनडीए शासन में हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महिलाओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, “आप इतनी सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं, घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या? या सुबह 4 बजे उठकर बना लिया होगा?”

पीएम मोदी ने कहा, “जहां कट्टा और क्रूरता का राज होता है, वहां कानून दम तोड़ देता है। RJD और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते।” उन्होंने कहा कि “जहां इनका कुशासन होता है, वहां न विकास होता है, न सामाजिक न्याय मिलता है।”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मोदी ने अंत में कहा कि बिहार के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है और जनता इस बार भी एनडीए के पक्ष में जनादेश देने जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930