बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर दिखी मतदाताओं की लंबी कतारें

Share

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के तहत बेगूसराय, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सारण, सिवान सहित 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा।सुबह के शुरुआती दो घंटे में कई जिलों में मतदान की रफ्तार संतोषजनक रही। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बेगूसराय में 14.60 प्रतिशत, नालंदा में 12.45 प्रतिशत, सारण में 13.30 प्रतिशत, सिवान में 13.45 प्रतिशत, वैशाली में 14.30 प्रतिशत, शेखपुरा में 12.97 प्रतिशत, भोजपुर में 13.28 प्रतिशत और बक्सर जिले में 13.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह नजर आया वहीं महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कई स्थानों पर महिलाएं सुबह-सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ-साथ मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है।

बेगूसराय जिले की सात सीटों पर मतदान

बछवाड़ा 14.46

बखरी 13.10

बेगूसराय 15.11

चेरियाबरियापुर 16.13

मटिहानी 13.79

साहेबपुर कमाल 14.60

तेघरा 15.19

नालंदा जिले की सात सीटों पर मतदान

अस्थावां 10.74

बिहारशरीफ 11.11

राजगीर 13.62

इस्लामपुर 12.34

हिलसा 13.02

नालंदा 12.52

हरनौत 12.97

वैशाली जिले की आठ सीटों पर मतदान

हाजीपुर 13.22

लालगंज 14.96

महनार 13.11

महुआ 14.49

पातेपुर 14.66

राघोपुर 13.78

राजापाकड़ 14.91

वैशाली 15.23

सिवान जिले की आठ सीटों मतदान प्रतिशत

बड़हरिया 15.12

दरौली 13.5

दरौंदा 12.95

गोरियाकोठी 13.26

महाराजगंज 14.0

रघुनाथपुर 12.92

सिवान 12.56

जीरादेई 12.94

गोपालगंज जिले में छह सीटों मतदान

बैकुंठपुर 14.32.

बरौली 12.37

गोपालगंज 12.99

कुचायकोट 14.40

भोरे 13.55

हथुआ 16.20

सारण जिले की दस सीटों पर मतदान

एकमा 13.8

मांझी 14.25

बनियापुर 14.10

तरैया 13.83

मढ़ौरा 14.1

छपरा 11.20

गड़खा 13.8

अमनौर 13.51

परसा 13.96

सोनपुर 12.28

बक्सर जिले की चार सीटों पर मतदान

ब्रह्मपुर 12.76

बक्सर 12.76

डुमरावं 11.02

राजपुर 13.48

भोजपुर जिले की सात सीटों पर मतदान

संदेश 14.1

बड़हरा 12.73

आरा 10.15

अगिआंव 13.32

तरारी 13.2

जगदीशपुर 14.25

शाहपुर 14.37

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930