छपरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, स्वागत से गूंजा शहर

Share

सारण। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के प्रथम छपरा आगमन पर जिले के भाजपाइयों में भारी उत्साह देखा गया। भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गर्म जोशी से कार्यकर्ताओं ने किया। सम्मेलन से पूर्व शहर के बाईपास रोड स्थित सुभाष ऑटोमोबाइल्स सेंटर पर धनंजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलों की बारिश और नारों के साथ भव्य अभिनंदन किया। इसके उपरांत शहर के विभिन्न चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और मालाओं के साथ अपने नेता का स्वागत किया। भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में आयोजित इस सम्मेलन के मंच पर बिहार भाजपा के कई चेहरे मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा बिहार की जनता ने भाजपा और एनडीए पर जो अटूट विश्वास दिखाया है, वह आपकी दिन-रात की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति है।

उन्होंने आगे कहा कि उनके इस प्रदेश व्यापी दौरे का मुख्य उद्देश्य उन कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करना और उनका मनोबल बढ़ाना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कमल खिलाने का काम किया है।

सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी चुनाव हेतु बूथ स्तर तक की रणनीति और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भाजपा बिहार में और भी सशक्त होकर उभरेगी, जिसमें सारण के कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728