Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, डीवीसीएम रैंक के माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर के इलाके में सक्रिय रहे नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। बीती रात कांकेर जिले के घोर नक्सल प्रभावित छोटेबेठिया इलाके के बीएसएफ कैंप में नक्सल संगठन डिवीजनल कमेटी मेंबर (डीवीसीएम) मल्लेश ने एके -47 असॉल्ट राइफल के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

कांकेर पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों ने आज इसकी पुष्टि की। अधिकारियों ने कहा कि मल्लेश को शासन की नीति के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मल्लेश नक्सल संगठन में लंबे समय से विशेष भूमिका निभाता रहा था। वह दंडकारण्य क्षेत्र में सक्रिय था। पुलिस और जवानों की टुकड़ी लगातार मल्लेश की तलाश में थी। बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से यह नक्सली बीएसएफ कैंप तक पहुंचा। उसने ग्रामीणों की उपस्थिति में हथियार डाल दिया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930