चाईबासा में उपद्रवियों का तांडव, सड़क निर्माण में लगा हाईवा जलाया

Share

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोबोकेरा इलाके में सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के उद्देश्य से बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने निर्माण स्थल पर खड़े एक हाईवा वाहन में आग लगा दी, जिससे वाहन का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।

जानकारी के अनुसार, भालडुंगी चौक से साड़ीबा तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

बताया जा रहा है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य रांची स्थित वैष्णवी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है, जिसके मालिक नीरज सिंह हैं। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जले हुए वाहन का निरीक्षण किया, आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रिंस झा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस इस बात की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि कहीं इस आगजनी के पीछे किसी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन की भूमिका तो नहीं है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031