चतरा में एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस अधिकारियों ने शुरू की जांच

Share

चतरा। सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट में मंगलवार देर रात एसएसबी के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जवान गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर चुका था।

जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद पिकेट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल अवस्था में जवान को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृत जवान की पहचान प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है। वे एसएसबी की 35वीं बटालियन में तैनात थे और झारखंड के देवघर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा जा रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930