घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी में जोरदार उछाल, चेन्नई में भाव साढ़े तीन लाख के करीब

Share

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर चांदी ने आज जबरदस्त तेजी दिखाई है। आज की तेजी के कारण ये चमकीली धातु हैदराबाद और चेन्नई में साढ़े तील लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर के करीब आ गई है। इस उछाल के साथ ही इस चमकीली धातु ने आज एक बार फिर मजूबती का नया रिकॉर्ड भी बना दिया। देश के अलग अलग हिस्सों में चांदी आज 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 22,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है। भाव में आई इस तेजी के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में आज चांदी 3,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 3,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 15,000 हजार रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज 3,20,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में चांदी 3,19,900 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 3,20,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

वहीं बेंगलुरु में चांदी 3,20,400 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 3,20,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा हैदराबाद में चांदी 21,900 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 3,39,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत आज भी चेन्नई में है, जहां ये चमकीली धातु आज 22,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 3,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी छलांग लगाते हुए 94.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। इस चमकीली धातु को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलु सर्राफा बाजार तक पॉजिटिव नोट्स बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर मची हलचल के कारण बड़े निवेशकों ने सेफ इनवेस्टमेंट इंस्ट्रुमेंट के रूप में सोना और चांदी में अपना निवेश बढ़ा दिया है। इसके साथ ही चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड में भी और तेजी आने का अनुमान है। ऐसी स्थिति में चांदी के भाव में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद बनी हुई है।

मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि सोना और चांदी की कीमत पर सबसे ज्यादा असर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यूरोपीय देशों को दी गई धमकी के कारण पड़ा है। ट्रंप ने उन यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिन्होंने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप की धमकी के बाद तनाव बढ़ने से निवेशकों ने सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने और चांदी में निवेश बढ़ा दिया है। इस वजह से इन दोनों चमकीली धातुओं के भाव में तेजी का रुख बन गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728