Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

‘गोल्डन एज ऑफ अमेरिका’ की शुरुआत – ट्रंप ने गिनाए विकास, सुरक्षा और रोजगार के आंकड़े

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

वाशिंगटन। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया । ट्रंप ने इस दौरान अपने एक साल के शासन की उपलब्धियां गिनाईं। भावी नीतियां और योजनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा, ”यह देश का स्वर्णकाल है। अब से पहले इतना बेहतर कभी नहीं हुआ।” राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की स्वतंत्रता को 250 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। दुनिया में कोई भी देश अमेरिका जैसा नहीं है। सीमाएं सुरक्षित की गई हैं। घुसपैठ पर रोक लगी है। इस दौरान डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रंप के भाषण के विरोध में सदन से वॉकआउट किया। इसके जवाब में रिपब्लिकन सांसदों ने नारेबाजी की।

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला आधिकारिक स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन अमेरिकी कैपिटल के हाउस चैंबर में किया। राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका में अपराध घटा है। साल में पूरा देश बदल गया है। इससे पहले ऐसा किसी ने नहीं किया है। महंगाई पर अंकुश लगा है। लोगों की आय बढ़ने के साथ अर्थव्यवस्था की मजबूत हो रही है। दुश्मन घबराए हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ महीने में एक भी अवैध घुसपैठ की घटना नहीं हुई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में खतरनाक फेंटानिल ड्रग की आमद में 56 प्रतिशत की कमी आई है। देश में हत्या दर में भी ऐतिहासिक कमी आई है और यह 125 साल में सबसे कम है। राष्ट्रपति ने कहा, बाइडन सरकार ने हमें खराब अर्थव्यवस्था दी थी, लेकिन हमने महंगाई को कम किया और पिछले पांच साल मे यह सबसे कम है। गैसोलीन की कीमतों में भी भारी कमी आई है और कई राज्यों में यह 2.30 डॉलर से भी कम है। मोर्गेज रेट भी बेहद कम है।

राष्ट्रपति ने भाषण की शुरुआत में कहा, “आज रात सिर्फ एक साल बाद मैं पूरे सम्मान और गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा,और यह एक ऐसा बदलाव है जो सदियों के लिए है। हम कभी भी उस जगह वापस नहीं जाएंगे जहां हम कुछ समय पहले थे।”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930