Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पश्चिम एशिया युद्ध के बाद गैस संकट पर गरमाई सियासत, संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से उत्पन्न गैस संकट को लेकर विपक्ष ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राजीव शुक्ला, समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत 200 से अधिक सांसद शामिल हुए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विपक्षी सांसदों ने हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर और गैस सिलेंडर के कटआउट लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। पोस्टरों पर सिलेंडर की तस्वीरें थीं और उन पर गैस संकट से जुड़ी मांगें लिखी थीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युद्ध के कारण गैस वितरण प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस प्रदर्शन की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा कि पूरे भारत में एलपीजी की कमी के कारण लंबी कतारें लग रही हैं। करोड़ों नागरिक खाद्य सुरक्षा संकट का सामना कर रहे हैं, छोटे-छोटे भोजनालय बंद हो रहे हैं और लोगों में व्यापक भय फैल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरी तरह असहाय साबित हुए हैं और उनकी सरकार इस संकट से निपटने में नाकाम है। विपक्षी सांसदों ने संसद में प्रदर्शन कर सरकार की अक्षमता को उजागर किया और तत्काल समाधान की मांग की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

वहीं दूसरी तरफ, संसद के बजट सत्र में पूरे सत्र के लिए निष्कासित किए गए विपक्ष के आठ सांसदों ने भी संसद भवन परिसर स्थित मकर द्वार पर गैस संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। सांसद मकर द्वार की सीढ़ियों पर बैनर और पोस्टर लेकर बैठे। इन पोस्टरों पर गैस सिलेंडर की तस्वीरें थीं और उन पर देश को गैस सिलेंडर चाहिए जैसे नारे लिखे गए थे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930