गिरिडीह में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हुई शामिल

Share

गिरिडीह :  जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के मिर्जागंज में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ. इस मौके पर मिर्जागंज से जमुआ तक विशाल पदयात्रा निकाली गई. इसमें भारी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं.

 उन्होंने पदयात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा के कारण ही आज भारत एक सशक्त व संगठित राष्ट्र के रूप में स्थापित है. उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

पदयात्रा में देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. लोगों ने संकल्प लिया कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे. पूरे रास्ते में उत्साह, ऊर्जा और देशभक्ति का अद्भुत माहौल दिखाई दिया. यूनिटी मार्च में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, कामेश्वर पासवान, युवा मोर्चा के संजीव सिंह, मिथुन चन्द्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031