Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरिडीह में झामुमो के नेता व पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गिरिडीह। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के नेता राकेश महतो की हत्या कर दी गई है । शनिवार को राकेश महतो का अधजला शव निमियाघाट थाना इलाके के खांखी जंगल में मिला है।

बताया जा रहा है कि हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई है। हत्या के बाद शव को पेड़ के पत्तों से ढककर जलाने का प्रयास भी किया गया है। घटना की सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ निमियाघाट एवं डुमरी पुलिस सदल बल के मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है ।उल्लेखनीय है कि राकेश महतो डुमरी 33 क्षेत्र के राजनीतिक छवि के व्यक्ति थे । वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष भी बने थे। क्षेत्र में मिलनसार और लोकप्रिय थे। लगभग 52 वर्षीय राकेश महतो की हत्या की खबर से डुमरी इलाके में मातम के साथ लोगों रोष का माहोल है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह प्रथम दृष्टया घटना दुःखद बताते हुए नाराजगी जताई की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे। इस बीच जानकारी के मुताविक एसपी डॉ. बिमल कुमार ने एसडीपीओ डुमरी को मामले की जांच तुरंत करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

एसडीपीओ सुमित कुमार ने कहा कि राकेश महतो की हत्या हुई है । लाश खांखी के जंगल में मिली है। सभी बिन्दुओ पर आगे की जांच चल रही है ।इघर घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। उनकी हत्या की खबर से भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी है। परिजनों के मुताविक राकेश महतो शुक्रवार 20 फ़रवरी को सुबह अपने घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार तड़के उनका शव मिला है। उनकी हत्या की खबर सुनते ही पूरे जिले में सनसनी फैल गयी है। लोगों में इस हत्या को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अविलम्ब इस हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग किया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930