कोडरमा स्टेशन पर जीआरपी ने बिहार के युवक को 40 लाख कैश के साथ पकड़ा

Share

कोडरमा   :  गया-धनबाद रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है. कोडरमा जीआरपी ने बिहार के युवक को 40 लाख कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया है. युवक बैग में भारी भरकम कैश लेकर कोलकाता जा रहा था. तभी इस बात की गुप्त सूचना किसी ने जीआरपी को दे दी.

 कोडरमा जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई कर प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़े युवक को रुपये से भरे बैग के साथ पकड़ लिया. युवक के पास से बरामद बैग से 40 लाख कैश बरामद हुआ है. गिरफ्तार युवक की पहचान जमुई के सिकंदरा निवासी सुनील वर्णवाल के 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है.

पूछताछ में युवक ने बताया कि सोने-चांदी के व्यापार के लिए गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस से कोलकाता लेकर जा रहा था. जीआरपी ने अमित कुमार से इस बड़ी रकम के संबंध में आवश्यक कागजात पेश करने को कहा. इस पर युवक ने कागजात प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का समय मांगा.

 जब उसे फिर से कागजात लेकर जीआरपी पोस्ट आने को कहा गया, तब भी वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. अब जब्त की गयी राशि और युवक को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को सौंपा जाएगा. आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ करेंगे कि इतनी बड़ी रकम वो कहां से ला रहे थे और इसे कहां ले जाया जा रहा था. कैश का स्त्रोत पता लगाया जाएगा. फिलहाल जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031