कोडरमा में महुआ चुनने गई महिला पर टूटा हाथी का कहर, मौके पर मौत

Share

कोडरमा। रविवार की सुबह जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामु हरलाडीह में महुआ चुन रही एक महिला को जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5.30 बजे हरलाडीह की सीता देवी (55 वर्ष, पति स्व रामचन्द्र साव) गांव की अन्य महिलाओं के साथ महुआ चुनने गयी थी।

इसी दौरान वहां पहुंचे हाथी ने सीता देवी को गिरफ्त में ले लिया और पटककर और कुचलकर मार डाला।

घटना के दौरान अन्य महिलाओं ने वहां से भाग कर अपनी जान बचायी। कुछ दूरी पर महुआ चुन रहे ग्रामीण रसीद मियां ने बताया कि जब तक हमलोग पहुंचे हाथी जा चुका था और महिला की मौत हो गयी थी। ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से पूरे इलाके में हाथियों का आतंक बढ़ा हुआ है। दो दिन पहले भी कोडरमा में हाथियों ने कुचलकर दो लोगों को मार दिया था। वहीं अगले दिन झरीटांड़ में आधा दर्जन पशुओं को भी मार दिया था।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031