कोडरमा घाटी से अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बोरे में बंद बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Share

कोडरमा, 31 मार्च । कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडरमा घाटी के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप सड़क किनारे जंगल से मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद किया गया है।

शव की नहीं हो पाई शिनाख्त

मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।

बोरे में बंद मिला शव

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला की हत्या कहीं और कर शव को बोरे में डालकर यहां फेंका गया प्रतीत होता है।
सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक प्लास्टिक बोरा देखा, जिसमें से महिला का पैर बाहर निकला हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

पहले भी मिल चुका है ऐसा शव

उल्लेखनीय है कि करीब एक महीने पहले भी इसी थाना क्षेत्र में जेजे कॉलेज के पास होली फैमिली अस्पताल की बाउंड्री के अंदर एक महिला का अर्धनग्न शव मिला था, जिसका सिर भी गायब था और अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इलाके में दहशत का माहौल

लगातार इस तरह की घटनाओं से इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण बन गया है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031