Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा, बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। महावीर जयंती के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से भरी इस शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने आवास के समीप स्वागत किया।

इस दौरान सरयू राय ने स्वयं आगे बढ़कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार और शर्बत वितरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह भावना सभी धर्मों में समान रूप से महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को भी नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए, जिनमें राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई और धीरेन मेहता सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने सरयू राय के सेवा भाव की सराहना की।

वहीं, सरयू राय के आवास के पास श्रद्धालुओं की सेवा में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल और अमित देउड़ी सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031