कांग्रेस नेता अनुपम ने राहुल गांधी से की मुलाकात, राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं

Share

सुपौल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता अनुपम के बीच हाल ही में नई दिल्ली स्थित दस जनपथ में अहम मुलाकात हुई।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब सवा घंटे तक गहन बातचीत हुई, जिसमें बिहार की राजनीतिक स्थिति और विपक्ष की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में बिहार में विपक्ष को पुनर्जीवित करने की रणनीति तथा देशव्यापी आंदोलन की संभावित रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। चुनाव के बाद बिहार कांग्रेस के किसी प्रमुख नेता से राहुल गांधी की यह पहली औपचारिक मुलाकात मानी जा रही है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक के बाद दोनों नेताओं की तस्वीर सामने आने से सियासी हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अनुपम को राहुल गांधी के करीबी युवा नेताओं में गिना जाता है। वे ‘युवा हल्ला बोल’ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देशभर में सक्रिय रहे हैं। इसके अलावा कोसी क्षेत्र में पंच-अभिशाप जैसे मुद्दों को लेकर भी उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व किया है।

गौरतलब है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान अनुपम को सुपौल सीट से प्रत्याशी घोषित किया था, हालांकि बाद में टिकट परिवर्तन को लेकर व्यापक चर्चा और राजनीतिक हलचल हुई थी। यह मुद्दा कोसी क्षेत्र में आज भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

कम उम्र में राजनीति में पहचान बनाने वाले अनुपम की विभिन्न वर्गों में पकड़ मानी जाती है। ऐसे में बिहार में संगठन को नई ऊर्जा देने की कवायद के बीच कांग्रेस नेतृत्व की नजर उन पर टिकी बताई जा रही है। आने वाले दिनों में उनकी राजनीतिक भूमिका किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728