Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।

डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई का नेतृत्व सुचित्रा कुमारी ने किया। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम में कांटी और मोतीपुर थाने की पुलिस भी शामिल थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रंगे हाथ पकड़ा गया रिफिलिंग का खेल
नरियार के पास हाईवे किनारे चल रहे इस अवैध ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारकर गैस टैंकर से सीधे छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग करते हुए नेटवर्क का खुलासा किया।

मौके से बरामद सामान
छापेमारी के दौरान पुलिस ने—

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • नेपाल नंबर का एलपीजी से भरा विशाल टैंकर
  • सिलेंडरों से लदी पिकअप वैन
  • डिलीवरी में इस्तेमाल हो रहा टोटो
  • रिफिलिंग के लिए पाइप और अन्य उपकरण
    जब्त किए हैं।

मौके से फरार हुए आरोपी
पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मौके पर मौजूद कारोबारी और मजदूर फरार हो गए। पुलिस अब वाहन मालिकों और गिरोह के सरगनाओं की पहचान में जुटी है।

गैस किल्लत का उठाया जा रहा था फायदा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस की कमी का फायदा उठाकर यह गिरोह बड़े पैमाने पर कालाबाजारी कर रहा था। हाईवे किनारे इस तरह की अवैध रिफिलिंग से बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच
एसएसपी ने बताया कि यह पूरा नेटवर्क नेपाल से भी जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब इस सिंडिकेट की सभी कड़ियों को जोड़ने में लगी है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध गैस कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031