Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कटिहार में विकास की नई पहल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रखंड प्राणपुर (कटिहार) में “समृद्धि यात्रा” के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीविका कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

दीदी का सिलाई घर का शुभारंभ

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने “दीदी का सिलाई घर” का उद्घाटन किया, जहां 30-35 जीविका दीदियाँ आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए कपड़े सिलेंगी। इस पहल से जीविका दीदियों को रोजगार मिलेगा और आंगनवाड़ी के 1,20,000 बच्चों को पोशाक मिलेगी। कटिहार जिले में जीविका द्वारा बच्चों के कपड़े की सिलाई करने हेतु लगभग 2612 दीदियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जिनमें से 1150 दीदियाँ सिलाई का कार्य प्रारंभ कर चुकी हैं।

जीविका दीदी का स्टाल प्रदर्शनी

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टाल प्रदर्शनी में सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, मशरूम उत्पादन, श्रृंगार एवं मनिहारी दुकान, खाद्य प्रसंस्करण जैसे उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी के माध्यम से जीविका दीदियाँ अपने द्वारा तैयार किए गए उत्पादों और व्यवसायिक गतिविधियों को लोगों के सामने प्रस्तुत कर रही हैं।

कोशी जीविका दीदी की रसोई का उधम रजिस्ट्रेशन

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कोसी जीविका दीदी की रसोई ने जोमेटो और स्विगी के माध्यम से भोजन विपणन की शुरुआत की, जिससे दीदियों को स्वरोजगार मिलेगा। इस पहल से जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने द्वारा तैयार किए गए स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं घर जैसे पौष्टिक भोजन को अब व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचा सकेंगी।

सामुदायिक निवेश निधि

मुख्यमंत्री ने 2273 जीविका समूहों को 33 करोड़ 31 लाख का आर्थिक सहयोग और 16635 स्वयं सहायता समूहों को 145 करोड़ का बैंक ऋण दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहयोग जीविका दीदियों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा।

दीदी अधिकार केंद्र का शुभारंभ

दीदी अधिकार केंद्र का शुभारंभ भी किया गया, जो महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा और सहायता प्रदान करेगा। इस केंद्र के माध्यम से जीविका से जुड़ी महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी अधिकारों से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930