कटिहार में खूनी खेल: भाई को बचाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

Share

कटिहार, 22 अगस्त । कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। घटना के बाद सक्रिय हुई पोठिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर मुख्य नामजद आरोपी को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व विवाद को लेकर हुआ था झगड़ा

घटना के संबंध में घायल त्रिलोकी रविदास (22) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पूर्व विवाद को लेकर सौरभ कुमार यादव से उसका विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर सौरभ ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

इसी दौरान त्रिलोकी को बचाने के लिए उसका भाई गणेश रविदास बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि सौरभ ने गणेश पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गणेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सौरभ कुमार यादव (22), पिता पंकज यादव, निवासी पोठिया को घटना के करीब एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है।

हत्या की प्राथमिकी दर्ज

घटना को लेकर पोठिया थाने में कांड संख्या 213/26 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31