एलबीएसएम कॉलेज में जलजमाव बना खतरा, परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में आई; अस्पताल में भर्ती, छात्रों का हंगामा

Share

पूर्वी सिंहभूम, 08 अगस्त — परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को एक छात्रा करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी।

परीक्षा देने आई थी छात्रा
घायल छात्रा की पहचान रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है, जो सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नानदूप की रहने वाली है। वह मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने कॉलेज आई थी। छात्रा के अनुसार, परीक्षा के लिए मुख्य प्रवेश द्वार बंद था, जिसके कारण उसे दूसरे गेट की ओर जाना पड़ा।

जलजमाव के बीच हुआ हादसा
बारिश के कारण कॉलेज परिसर में पानी जमा था। छात्रा जब जलजमाव वाले रास्ते से गुजर रही थी, उसी दौरान उसे करंट लग गया और वह मौके पर ही गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राचार्य पहुंचे, छात्रों में आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज के प्राचार्य एके झा मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद छात्र नेताओं और अन्य विद्यार्थियों में भारी नाराजगी देखी गई। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
छात्र नेताओं का कहना है कि परिसर में पहले भी करंट लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो विद्युत व्यवस्था में सुधार किया गया और न ही जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला गया।

सोमवार से कॉलेज बंद कराने की चेतावनी
आक्रोशित छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो सोमवार से कॉलेज बंद कराने का आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930