Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एक घंटे में अपहृत किशोर बरामद, सीवान पुलिस की तत्परता से नाकाम हुई अपहरण की साजिश

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सीवान, 10 अप्रैल।
जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव से शुक्रवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोर के अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी अनुसंधान के बल पर महज एक घंटे के भीतर ही अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

सुबह 11 बजे हुआ अपहरण

जानकारी के अनुसार सूर्यपुरा निवासी रंजय सिंह के पुत्र गुलशन कुमार उर्फ बुलबुल का शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नबीगंज थाना सहित पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एसपी के नेतृत्व में बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा, एसडीपीओ अमन समेत कई थानों की पुलिस और जिला आसूचना इकाई मौके पर पहुंची। अपहृत बालक की शीघ्र बरामदगी के लिए एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

गठित टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू की। इस दौरान थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार, आशुतोष कुमार और आसूचना इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गोपालगंज से सकुशल बरामद

पुलिस की सख्ती का असर यह हुआ कि अपहृत किशोर को गोपालगंज जिला परिषद कार्यालय के समीप से घटना के महज एक घंटे के भीतर ही सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित बसंतपुर थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

कॉल के बाद घर से निकला था किशोर

घटना के संबंध में किशोर के बड़े भाई मुकुंद सिंह ने बताया कि सुबह एक मोबाइल कॉल आने के बाद गुलशन गांव के मसान माई स्थान की ओर गया था, जहां से अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया और मदारपुर की ओर भागने लगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अपहरण में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031