ईरान-अमेरिका वार्ता की उम्मीद से कच्चे तेल में नरमी, 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा भाव

Share

पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, ब्रेंट और WTI दोनों में गिरावट

नई दिल्ली, 14 अप्रैल। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता आगे बढ़ने की उम्मीद के चलते मंगलवार को क्रूड ऑयल का भाव करीब 96 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड का दाम 2.29 डॉलर (2.31%) की गिरावट के साथ 96.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.47 डॉलर (1.48%) घटकर 97.48 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।

पहले 104 डॉलर तक पहुंच गया था भाव

इससे एक दिन पहले सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकेबंदी की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 7 फीसदी से अधिक की तेजी आई थी। उस समय क्रूड ऑयल का भाव 104 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

आगे भी बना रह सकता है उतार-चढ़ाव

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक ईरान और अमेरिका के बीच हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक वैश्विक तेल बाजार में इसी तरह का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031