Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“आपका साथ, बिहार की तरक्की” : PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भावुक पत्र

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें एक विस्तृत पत्र लिखकर बधाई दी है। पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों और केंद्र सरकार के सहयोग का विस्तार से उल्लेख किया है।

विकसित भारत के सपने में बिहार की अहम भूमिका

सम्राट चौधरी ने पत्र में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह राज्य शक्ति, संस्कृति, शिक्षा और ज्ञान का केंद्र रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाणक्य ने इसी धरती पर अर्थशास्त्र की रचना की और आर्यभट्ट ने शून्य का आविष्कार किया। नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों ने विश्वभर में भारत को ज्ञान की पहचान दिलाई।

नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय की पुनर्स्थापना संभव हो सकी। वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा नए परिसर के उद्घाटन को उन्होंने बिहार की गौरवशाली विरासत को पुनर्जीवित करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का जताया आभार

पत्र में सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान करने का निर्णय पिछड़े, वंचित और उपेक्षित वर्गों के लिए सम्मान का विषय है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है।

बिहार के विकास में केंद्र सरकार का बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के विकास के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की घोषणा की थी। इसमें सड़क और पुल निर्माण के लिए लगभग 54,700 करोड़ रुपये शामिल थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार का बजट 3.47 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से लगभग 75 हजार करोड़ रुपये जुटाती है, जबकि शेष राशि केंद्रीय करों में हिस्सेदारी और अनुदान के माध्यम से प्राप्त होती है।

विशेष आर्थिक सहायता से मिली विकास परियोजनाओं को गति

सम्राट चौधरी ने कहा कि हाल के वर्षों में बिहार को सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन, बाढ़ नियंत्रण और हवाई अड्डों के विकास के लिए विशेष आर्थिक सहायता मिली है। साथ ही मखाना बोर्ड के गठन जैसी महत्वपूर्ण पहल भी केंद्र सरकार के सहयोग से संभव हुई है।

कोसी महासेतु से फिर जुड़ा मिथिलांचल

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1934 के भूकंप के बाद मिथिलांचल दो हिस्सों में बंट गया था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोसी महासेतु का निर्माण पूरा कराकर इस क्षेत्र को दोबारा जोड़ा गया।

उन्होंने गंगा नदी पर गांधी सेतु के जीर्णोद्धार, मोकामा में नए छह लेन पुल, मुंगेर में श्रीकृष्ण सेतु तथा पटना, दीघवारा-शेरपुर और भागलपुर में नए पुलों के निर्माण का भी उल्लेख किया।

बिहार को मिले एक्सप्रेस-वे, वंदे भारत और मेट्रो परियोजनाएं

पत्र में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में बिहार को पहली बार पांच एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है।

इसके अलावा कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। पटना मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि हालिया बजट में पटना से होकर गुजरने वाली हाई-स्पीड रेल परियोजना की भी घोषणा की गई है।

एयरपोर्ट विकास से बढ़ी कनेक्टिविटी

सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन ने राज्य के विकास की नई तस्वीर पेश की है। साथ ही दरभंगा और पूर्णिया में नए एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं, जबकि बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जारी है।

दरभंगा एम्स और मेडिकल कॉलेजों का विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिहार के दूसरे एम्स का निर्माण दरभंगा में किया जा रहा है। इसके अलावा पांच नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के निर्माण में भी केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा है।

बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई योजनाओं को मिली रफ्तार

पत्र में कहा गया है कि बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना पर कार्य जारी है। पीएम गतिशक्ति योजना के तहत नियमित समीक्षा से परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है।

विरासत और धार्मिक पर्यटन को मिला बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ विरासत और संस्कृति के संरक्षण पर भी प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान रहा है।

उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू किया गया है। इसके अलावा इस स्थल को अयोध्या से रेल सेवा और राम-जानकी पथ के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। नालंदा और गया में भी कॉरिडोर निर्माण की घोषणा की गई है।

आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि से करोड़ों लोगों को लाभ

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता के कारण आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं शुरू हुईं।

बिहार में लगभग 5 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़े हैं। करीब 1 करोड़ किसान परिवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से लगभग 8 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड

10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

नेहरू 23 मई 1952 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे। वहीं नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री बने थे और अब वे लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद संभालने वाले नेता बन गए हैं।

PM मोदी के 12 साल: बिहार ने जताया आभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पत्र के अंत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और सहयोग से बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि “विकसित भारत और समृद्ध बिहार” का सपना जल्द ही साकार होगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930