Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

असम में फिर ‘हिमंता सरकार’, दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

असम : असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने लगातार तीसरी बार सत्ता संभाल ली है। हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भाजपा ने पहली बार वर्ष 2016 में सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में असम में सरकार बनाई थी। इसके बाद 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बने थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

इसके अलावा एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के 22 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिवार भी समारोह में पहुंचा

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का परिवार भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहा। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का क्षण है।

शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हिमंत बिस्वा सरमा असम को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली

समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें प्रमुख रूप से:

अजंता नियोग ने मंत्री पद की ली शपथ
बीजेपी नेता अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली है. वे लगातार छठी बार गोलाघाट सीट से विधायक चुनी गई हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी

चरण बोरो ने ली मंत्री पद की शपथ
चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है. वह Bodoland People’s Front के नेता के तौर पर वह 2016 से असम विधानसभा की माजबात सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे है.

अतुल बोरा ने ली मंत्री पद की शपथ
सीनियर लीडर अतुल बोरा ने असम सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है. वे लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.

रामेश्वर तेली ने ली मंत्री पद की शपथ
रामेश्वर तेली ने असम सरकार में मंत्री पद के लिए शपथ ली है. रामेश्वर तेली को असम के प्रभावशाली जनजातीय लीडर्स में से एक माना जाता है. वे केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण और पेट्रोलियम मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

शुभेंदु अधिकारी भी पहुंचे

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

असम के लिए लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं : नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने आज यहां कहा कि असम में लगभग दो लाख करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार राज्य के लोगों के भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी और विकास की गति को और तेज करेगी।

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी पहुंचे गडकरी ने संवाददाताओं से कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और केंद्र सरकार असम को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय की ओर से ही लगभग दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की योजना तैयार की जा रही हैं। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क संपर्क, परिवहन व्यवस्था और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31