Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अवैध किडनी रैकेट का खुलासा: कानपुर में 8 आरोपी पकड़े गए, कई अस्पताल जांच के दायरे में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कानपुर। कानपुर में सामने आए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अब तक 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 7 से 8 अस्पताल जांच के दायरे में आए हैं। इस मामले में अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

डीसीपी ने दी जानकारी
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रावतपुर से खुला पूरा मामला
यह मामला रावतपुर थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां अवैध किडनी खरीद-फरोख्त और ट्रांसप्लांट का खुलासा हुआ। जांच के दौरान कई अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं।

गाजियाबाद के डॉक्टर की तलाश तेज
जांच में गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी डॉक्टर रोहित का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

डॉक्टर अली की भूमिका संदिग्ध
वहीं डॉक्टर अली को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश दी, जहां परिजनों ने उसे डॉक्टर नहीं बल्कि टेक्नीशियन बताया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर ही उसकी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

अस्पतालों की भूमिका भी जांच के घेरे में
जांच के दौरान आधा दर्जन से अधिक अस्पतालों के नाम सामने आए हैं, जहां अवैध किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है। इन संस्थानों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। ओटी टेक्नीशियनों से मिली जानकारी में डॉक्टर अली द्वारा ऑपरेशन किए जाने की बात भी सामने आई है, जिसकी पुष्टि की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस
पिछले दो दिनों से पुलिस लगातार पूछताछ और साक्ष्य संकलन में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों के सत्यापन के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930