Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अयोध्या में गौतम अडाणी ने परिवार संग किए रामलला के दर्शन, बताया ‘भावुक और गर्व का पल’

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अयोध्या। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में परिवार के साथ श्रीरामलला के दर्शन पूजन किया। अडाणी ने निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी किया और गुरुकुल की पुरानी और आधुनिक परंपरा के बारे में जाना समझा। अडाणी ने गुरुकुल संस्कृति को संरक्षित करने में हर संभव सहयोग देने का भराेसा दिया।

गुरुवार को अहमदाबाद से दाे चार्टर्ड फ्लाइट्स से उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी अपने परिजनाें के साथ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय, ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्र, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंकज, गोपाल नागरकट्टे आदि ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद अडाणी ने परिजनाें के साथ श्रीरामलला के दर्शन किये और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आरती भी की। मंदिर पुजारी ने उन्हें तिलक लगाया। इसके बाद उन्हाेंने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मंदिर का भ्रमण कर अडाणी ने राम मंदिर निर्माण के बारे में ट्रस्ट के सदस्यों से जानकारी ली।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अडाणी श्री राम मंदिर परिसर में 30 मिनट तक रहे I गौतम अडानी ने आज हनुमान जयंती के पावन पर्व पर श्रीराम यन्त्र का भी दर्शन किया। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गौतम अडानी, करन अडानी आदि को श्रीराम मन्दिर के लिए चले लंबे संघर्ष, आंदोलन, कानूनी प्रक्रिया और निर्माण संबंधी जानकारी दी। आगंतुकों ने जिज्ञासा पूर्वक मन्दिर की भव्यता का अवलोकन किया।

यहां अडाणी ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह एक भावुक पल है, एक गर्व का पल है। यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। भगवान राम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान राम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गुरुकुल संस्कृति संरक्षित करने में करेंगे हरसंभव सहयोग

अडाणी ने अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में छात्रों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। गुरुकुल की पुरानी और आधुनिक परंपरा के बारे जाना। उन्होंने गुरुकुल के विद्यार्थियों के साथ समय बिताया। उन्हाेंने कहा कि गुरुकुल आज के युग में हमारी संस्कति को जागत रखने का काम कर रहा है। गुरुकुल आज के युग में हमारी संस्कृति को जागृत रखने का काम कर रहा है। उन्हाेंने कहा कि अडाणी फाउंडेशन के इस दौर में इस गुरुकुल संस्कृति को संरक्षित करने में हरसंभव सहयोग देगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930