Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अल्लू अर्जुन संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी दीपिका पादुकोण, 2027 में रिलीज हो सकती है ‘राका’

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–एटली के निर्देशन में बन रही मेगा बजट फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

मुंबई, 16 जून। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का निर्देशन चर्चित निर्देशक एटली कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले ‘जवान’, ‘थेरी’ और ‘बेबी जॉन’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म के पहले पोस्टर के सामने आने के बाद से ही प्रशंसकों के बीच इसकी चर्चा लगातार जारी है।

दिसंबर 2027 में रिलीज की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता फिल्म को दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यदि सभी तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी होती हैं, तो फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत तक समाप्त हो सकती है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए टीम मुंबई में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू करने जा रही है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहली बार साथ नजर आएंगे अल्लू अर्जुन और दीपिका

‘राका’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। दोनों सितारों को एक साथ देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी। स्टारकास्ट को देखते हुए फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

700 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा बजट

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राका’ का निर्माण सन पिचर्स के बैनर तले किया जा रहा है और फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। यदि यह आंकड़ा सही साबित होता है तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अल्लू अर्जुन के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट

‘राका’ के अलावा अल्लू अर्जुन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। अभिनेता निर्देशक लोकेश कनगराज की आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही प्रशंसकों को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 3’ का भी इंतजार है।

ऐसे में आने वाले वर्षों में अल्लू अर्जुन लगातार बड़े बजट और पैन इंडिया फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930