Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अररिया में दो दिवसीय उत्सव कार्निवल का शुभारंभ

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अररिया । फारबिसगंज के तेरापंथ भवन मैदान में तेरापंथ महिला मंडल और कनिया मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय उत्सव कार्निवल का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रम के बीच शुभारम्भ किया गया।मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती के साथ तेरापंथ महासभा के संवाहक अनूप बोथरा,उपासिका सुधा बोथरा,अध्यक्ष महेंद्र बैद,सचिव मनोज भंसाली आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उत्सव कार्निवल में मुख्य आकर्षण का केंद्र तरह-तरह के फूड स्टॉल ,गेम स्टॉल एवं शॉपिंग स्टॉल है,जिसे शहर के चर्चित व्यवसायियों द्वारा लगाया गया है।कार्निवल में 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में समाज के सभी वरिष्ठ एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आगे लाने का प्रयास है।कार्निवल दोपहर दो बजे से रात्रि नौ बजे तक चलेगा। कार्निवल को लेकर बच्चों और महिलाओं में अति उत्साह देखा गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

स्थानीय सभा के अध्यक्ष महेंद्र बैद एवं मंत्री मनोज भंसाली ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक उद्घाटन पर महिला मंडल व कन्या मंडल को बधाई दी और इसे नारी सशक्तिकरण की मिसाल बताया।कार्यक्रम में सहभागी रहे सभी स्पॉन्सर को महिला मंडल व कन्या मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।

उद्घाटन के समय महासभा संवाहक अनूप बोथरा,उपासिका सुधा बोथरा,मुख्य पार्षद वीणा देवी,उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, सभाध्यक्ष महेन्द्र बैद, मंत्री मनोज भंसाली, महिला मंडल अध्यक्षा समता दुग्गड, मंत्री कल्पना सेठिया,तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष आशीष गोलछा, मंत्री पंकज नाहटा, छोटू बैद, दीपक समदरिया, भास्कर महनोत,अंजू बैद, समता बोथरा, सविता महनोत, सपना महनोत, बबीता डागा, सोनू पटावरी, ममता डागा,सोनू गोलछा, शैलेश बैद, पीयुष डागा, विकास डागा, जीतू बोडर,आशीष गोलछा,पंकज नाहटा,संजय सुराना,गौरव जैन, आदर्श गोयल,निशांत गोयल,पवन अग्रवाल, कुणाल केडिया, बछराज राखेचा,बुलबुल यादव,अंजनी गौतम,राजकुमार लढ़ा आदि मौजूद थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930