Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अभिषेक बनर्जी को मिली X श्रेणी की सुरक्षा, सोनारपुर हमले में 6 लोग हिरासत में

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कोलकाता: Abhishek Banerjee पर Sonarpur में हुए हमले के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य प्रशासन ने उन्हें X श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। अब उनके साथ हर समय तीन सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया और जांच शुरू की। गिरफ्तार लोगों को बारुईपुर अदालत में पेश किया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिये गये लोग Lovely Maitra के करीबी बताए जा रहे हैं और स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। पुलिस वीडियो फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है।

शनिवार को अभिषेक बनर्जी वोट बाद की हिंसा से प्रभावित पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने सोनारपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके काफिले का कई जगह विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए, नारेबाजी की और काफिले पर अंडे, जूते और अन्य सामान फेंके जाने के आरोप लगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जांच एजेंसियां वीडियो फुटेज के आधार पर हमले में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान करने में जुटी हैं।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram