Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अनुष्का पर तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, बोले- “प्रेम किया तो किया”, सोशल मीडिया पोस्ट भी खुद किया था

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

राजनीति से बेदखली पर बोले – जनता मुझे कभी नहीं निकालेगी

पटना: बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे और पूर्व पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक महिला मित्र अनुष्का के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद उठे विवाद पर अब तेज प्रताप ने चुप्पी तोड़ी है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने प्रेम संबंध, सोशल मीडिया पोस्ट और भविष्य की राजनीतिक भूमिका पर खुलकर बात की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

“प्रेम किया तो किया, इसमें गलत क्या?” – तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव से जब यह पूछा गया कि क्या प्रेम करने की उन्हें कीमत चुकानी पड़ी, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “प्रेम सभी करते हैं, आप भी किए होंगे। प्रेम करके कोई गलत नहीं किया।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि प्यार इंसान की निजी भावना है, और इसे लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोशल मीडिया पोस्ट पर मानी बात, कहा- “मैंने ही किया था पोस्ट”

अनुष्का के साथ वायरल फोटो पर तेज प्रताप ने कहा, “वो पोस्ट मैंने ही किया था।” हालांकि जब उन्हें उनके पुराने बयान की याद दिलाई गई जिसमें उन्होंने कहा था कि यह पोस्ट किसी और ने किया है, तो इस पर वह चुप्पी साध गए और कोई जवाब नहीं दिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनाव लड़ने को लेकर भी दिया बयान

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा, “मेरी भूमिका बिहार की महान जनता तय करेगी। लाखों लोग मेरे आवास पर मुझसे मिलने आते हैं। कोई मुझे पार्टी से निकाल सकता है, लेकिन जनता के दिल से नहीं।”

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला समय आने पर परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा।

लालू ने किया था निष्कासन

माना जा रहा है कि तेज प्रताप यादव की अनुष्का के साथ वायरल हुई तस्वीरों के बाद उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया था। हालांकि इस पर तेज प्रताप ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031