Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पासपोर्ट सेवा मोबाइल चैन कैंप, लखीसराय में 01 से 03 जुलाई तक होगा आयोजन

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

LAKHISARAI : क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा पासपोर्ट सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक और पहल की जा रही है। विदेश मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर दिनांक 01 से 03 जुलाई 2025 तक समाहरणालय कार्यालय परिसर लखीसराय में पासपोर्ट सेवा मोबाइल चैन वैन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अप्रैल 2024 से अब तक कुल नौ पासपोर्ट कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। सिवान, गोपालगंज, पूर्णिया और बगहा जैसे जिलों में सफलता पूर्वक कैंप आयोजित होने के बाद लखीसराय में यह दसवां पासपोर्ट कैंप होगा।

इस विशेष कैंप में नए (Fresh) एवं पुनर्नवीकरण (Re-issue) पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, प्रतिदिन 55 अप्वाइंटमेंट स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक आवेदक www.passportindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदकों को नियत तिथि, समय और स्थान पर पासपोर्ट से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी के साथ सशरीर उपस्थित होना होगा। इसी दौरान उनकी फोटो, बायोमेट्रिक्स और दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गौरतलब है कि हाल ही में 12 मई 2025 से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पटना में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगे नए पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। ध्यान दें कि इस कैंप में पीसीसी (पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट) के आवेदन, रोक दिए गए मामलों के आवेदन तथा बिना अप्वाइंटमेंट वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना ने जानकारी दी है कि इस तरह के कैंप भविष्य में अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि आमजन को पासपोर्ट सेवा का लाभ उनके जिले में ही उपलब्ध कराया जा सके।  

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031