Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चाईबासा बार एसोसिएशन में महिला वकीलों को किया गया सम्मानित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला अधिवक्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और उनके अधिकारों तथा सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्टिन कुल्लू ने महिला अधिवक्ताओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं परिवार के साथ-साथ अपने कार्यक्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर वे समाज, राज्य और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जो समाज के लिए सकारात्मक संकेत है।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैसर परवेज सहित अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, दुर्योधन गोप, लक्ष्मी सिंकू और किरण बोईपाई ने भी अपने विचार साझा किए।वक्ताओं ने कहा कि महिला अधिवक्ताएं न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिला अधिवक्ताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र महतो, सरकारी वकील पवन शर्मा, किशोर कुमार महतो, गौरांग महतो, विमल पांडे, विमल विश्वकर्मा, मोहित शर्मा, ज्योति महतो सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष अधिवक्ता मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930