Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

XLRI जमशेदपुर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने की सघन तलाशी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई – जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को शहर में हड़कंप मच गया। यह धमकी संस्थान को एक अज्ञात ई-मेल के माध्यम से भेजी गई थी। ई-मेल मिलते ही संस्थान प्रबंधन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

संस्थान के प्रमुख ने इस संबंध में तत्काल वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष कुमार पांडेय से संपर्क कर धमकी भरे ई-मेल की जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दूबे को पुलिस बल और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने संस्थान के पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

एहतियात के तौर पर संस्थान परिसर को खाली कराया गया। क्लासरूम, हॉस्टल और प्रशासनिक भवनों से छात्रों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे कैंपस की सघन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

इस मामले में पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है और धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) कुमार शिवाशीष ने बताया कि ई-मेल में पाकिस्तान के एक एयरबेस से बम से हमला करने की बात लिखी गई है। प्रारंभिक जांच में यह शरारत या मजाक के तौर पर भेजा गया संदेश प्रतीत हो रहा है, फिर भी पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सिटी एसपी ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जांच पूरी होने तक संस्थान परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930