Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से युवाओं और उद्यमियों को मिलेंगे नए अवसर: जदयू

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता परिमल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार अब विकास के एक नए अध्याय की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि बिहार जल्द ही अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी के मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है। बहुत जल्द पटना और गया जी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन शुरू होने जा रहा है, जो बिहार की प्रगति, बढ़ती संभावनाओं और बदलती पहचान का स्पष्ट प्रमाण है।

पटना से काठमांडू के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है, वहीं गया जी से सिंगापुर, बैंकाॅक, कोलंबो, काठमांडू और शारजाह के लिए उड़ानों की उपलब्धता बिहार को वैश्विक संपर्क से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह केवल हवाई सेवा का विस्तार नहीं, बल्कि बिहार के आर्थिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास को नई ऊंचाई देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रवक्ता परिमल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी और जनसुविधाओं के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति की है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत राज्य के युवाओं, व्यापारियों, छात्रों, पर्यटकों तथा प्रवासी बिहारियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। विशेष रूप से गया जी से बौद्ध सर्किट से जुड़े देशों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और बिहार को वैश्विक बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा।

यह पहल बिहार की बदलती तस्वीर और सशक्त होते बुनियादी ढांचे का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत से न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, बल्कि निवेश, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। बिहार अब केवल संभावनाओं की भूमि नहीं, बल्कि उपलब्धियों की धरती बनकर उभर रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31