UP में एसआईआर की समय सीमा बढ़ी, अब 6 जनवरी को होगा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय सीमा बढ़ा दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन का कार्य अब आगे बढ़ा दिया गया है। आयोग के अनुसार अब छह जनवरी 2026 को जारी होगी, जबकि अंतिम सूची छह मार्च 2026 को जारी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2026 के आधार पर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की घोषित तिथियों में संशोधन करते हुए नई तिथियां जारी कर दी गई है। संशोधित तिथियों के अनुसार अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

इस पर दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक तय की गई है। 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031