शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Share

DELHI : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार निगरानी कर रही है। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर पूरे झारखंड में चिंता का माहौल है। इसी क्रम में झारखंड सरकार के कई मंत्री और नेता लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं, आज झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर शिबू सोरेन का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली।

मीडिया से बात करते हुए मंत्री रामदास सोरेन ने कहा बाबा (शिबू सोरेन) हमारे प्रेरणास्त्रोत हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार की हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा सर गंगाराम अस्पताल की डॉक्टरों की टीम पूरी तरह से बाबा के इलाज में जुटी है, हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ लगातार संपर्क में हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचकर अपने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुके हैं, माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में झारखंड से और भी मंत्री और नेता दिल्ली का रुख कर सकते हैं। शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल सर गंगाराम अस्पताल की ओर से कोई औपचारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, लेकिन अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930