RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम हमले से भड़के दुलाल भुइयां, अमित शाह से की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Share

पूर्वी सिंहभूम/रांची: रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अमित शाह को टैग कर उठाई कार्रवाई की मांग

बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए दुलाल भुइयां ने कहा कि संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।
उन्होंने इसे केवल एक संगठन पर हमला नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रवादी मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया।

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

दुलाल भुइयां ने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि मामले में शामिल लोगों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

“असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश जरूरी”

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी कानून को अपने हाथ में लेने की हिम्मत न कर सके।
उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का शासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की हिंसा स्वीकार्य नहीं है।

पुलिस जांच जारी, सीसीटीवी खंगाल रही टीम

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की कोशिश की गई थी। हालांकि हमलावरों का प्रयास विफल रहा और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

दुलाल भुइयां ने भरोसा जताया कि जांच एजेंसियां जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को न्याय के कटघरे तक पहुंचाएंगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930