Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बंगला और सुरक्षा विवाद पर लालू का आरोप, बोले- “सब नीतीश कुमार करवा रहे”

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना: बिहार में राबड़ी आवास और सुरक्षा कटौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने के पीछे वही जिम्मेदार हैं।

“सिक्योरिटी वापस ली गई, नीतीश जिम्मेदार”

सिंगापुर से लौटने के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा, “हां, हमारी सिक्योरिटी वापस ले ली गई है। यह सब नीतीश कुमार करवा रहे हैं।” इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “सब पागल हो गए हैं, घृणा कर रहे हैं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, सरकार जो करना चाहती है करे।”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Z+ सुरक्षा हटाने से बढ़ा विवाद

हाल ही में राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद जारी आदेश में लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z+ श्रेणी की सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। इस श्रेणी में बड़ी संख्या में बॉडीगार्ड, हाउस गार्ड और एस्कॉर्ट शामिल होते हैं। सुरक्षा हटाए जाने के बाद RJD ने कड़ी नाराजगी जताई है।

राबड़ी देवी ने हटाए सुरक्षाकर्मी

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा हटाए जाने के अगले दिन (6 जून) राबड़ी देवी ने अपने आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था। उन्होंने न सिर्फ अपनी सुरक्षा, बल्कि लालू यादव के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को भी वापस कर दिया। इस कदम के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

आवास खाली करने को मांगा समय

इसी विवाद के बीच 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के नोटिस पर राबड़ी देवी ने सरकार से एक महीने का समय मांगा है। इसे लेकर भी सियासत गरमाई हुई है।

RJD नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है, जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31